Showing posts with label कचौरियों की दुनिया. Show all posts
Showing posts with label कचौरियों की दुनिया. Show all posts

Sunday, February 17, 2013

खस्ता कचौड़ी

friend's recipie ( sudhir bajpai's )

सामाग्री :- ( 5-6 व्यक्तियों के लिए )
आटे के लिए -

 250 ग्राम  मैदा ,  एक बड़ा चम्मच  मक्के का आटा  ,  नमक स्वाद के अनुसार , एक टी स्पून अजवाइन , एक चुटकी बेकिंग पावडर , तेल मोयन के लिए ।

भरावन के लिए :- 100  ग्राम मूंग की धुली दाल ,एक बड़ा चम्मच चने की दाल , एक टी स्पून मोटी सौंफ , एक टी स्पून खड़ा धनिया , दो बड़ी इलायची , दो लौंग , चार - पाँच लहसुन की कलियाँ , दो हरी मिर्च , अदरक , हरी धनिया ।

बनाने की विधि :-  मूंग और चने की दाल को दो तीन घंटे के लिए भिगो दें , सारे मसालों को तवे पर हल्का सेक लें , और पीस लें , दाल को भी  लहसुन , हरी मिर्च , अदरक के साथ पीस लें , हरा धनिया काट कर अलग रख लें । कड़ाही मे थोड़ा तेल डाल कर दाल डाल कर भून लें  स्वाद के अनुसार नमक डालें , सूख जाने पर हरा धनिया मिला कर भरावन तैयार कर अलग रखें । मैदा , मकके का आटा ,नमक अजवाइन , बेकिंग पावडर ,और दो बड़े चम्मच मोयन डाल कर एकसार कर लें । और गुनगुने पानी से नरम आटा गूँथ लें और ढक कर आधा घंटा सेट होने के लिए रख दें । आधे घंटे के बाद आटे की गोलियां बना लें । इन गोलियों मे दाल का मिश्रण भर कर सभी लोइयाँ तैयार कर लें । कड़ाही मे तेल गरम करें और लोइयो की पूरियां बेल कर गरम तेल मे  डालते जाएँ और सुनहरा होने तक तले निकाल कर गरमा गरम ही चटनी , दही के साथ सर्व करें और तारीफ पाएँ ।


-- 

Monday, December 24, 2012

मटर की कचौरी





सामाग्री :- आधा किलो हरी मटर , दो हरी मिर्च ,दो कलियाँ लहसुन ,छोटा अदरख का टुकड़ा ,  एक टी स्पून गरम मसाला , आधा चम्मच नींबू का रस ,  एक मझोली कटोरी सरसों का तेल , नमक स्वाद के अनुसार , दो से तीन कटोरी आटा एक चुटकी अजवाइन , एक चुटकी बेकिंग पावडर ।

बनाने की विधि :-  हरी मटर को छील कर उबाल लें , हरी मिर्च , लहसुन , अदरख पीस लें । एक कड़ाही मे एक छोटा चम्मच तेल डालें इसमे हरी मिर्च अदरख का पेस्ट डाल कर भून लें फिर इसके अंदर मटर को मसल कर डाल दें , नमक ,गरम मसाला नींबू का रस डाल कर भून लें , अलग रखें ॥ अब आटा तैयार कर लें इसमे थोड़ा नमक , अजवाइन , एक छोटा चम्मच तेल , बेकिंग पावडर डाल कर गुङ्गुने पानी से नरम आटा गूँथ कर ढक दे । पंद्रह मिनट बाद आटे की छोटी छोटी लोइयाँ बना लें इसमे मटर का मसाला भरे और गोलियां बना कर रख लें अब   एक भारी पेंदे की कड़ाही लें उसमे तेल डाल कर आग पर चढ़ा दें तेल गरम होने पर इसके अंदर पूरियाँ बेल कर डाल दें सुनहरी होने तक धीमी आंच पर तलें , इसी तरह सारी कचोरियाँ बना लें और खट्टी मीठी चटनी के साथ सर्व करें ।