Monday, February 20, 2012

chene ki khir

छेने की खीर
छेने की खीर :-          ५-६  लोगों के लिए

सामग्री :- डेढ़ लीटर फुल क्रीम  दूध , एक टी स्पून निम्बू का रस , चीनी स्वादानुसार , सूखे मेवे , केवड़ा .

कैसे बनाये :- आधा दूध एक बड़ी कडाही में उबलने के लिए तेज आंच पर रख दें दूध जब खौलने लगे तब उसमे निम्बू का रस डाल कर चलते जायं जब दूध अच्छी तरह से फट जाये आंच धीमी कर दें छेने का पानी  जलने दें तब तक दुसरे बर्तन में बाकि बचा  हुआ दूध गाढ़ा होने के लिए   रखें जब तक दूध गाढ़ा होगा तब तक छेने का   पानी जल जाएगा  तब अंदाज से चीनी डाले , पकने दें , दोनों चीजें  तैयार होने पर उतार लें एक दुसरे को मिक्स करले , सोखे मेवे और केवड़ा डाल कर सर्व करें .

No comments: