Showing posts with label छेने के व्यंजन. Show all posts
Showing posts with label छेने के व्यंजन. Show all posts

Wednesday, February 29, 2012

chena rasgulla sabji

छेना रसगुल्ला सब्जी :-         ६-७  व्यक्तियों के लिए

सामग्री :- १२-१४ पीस छेने के रसगुल्ले , २ बड़े प्याज , २ बड़े टमाटर , ४-५ हरी मिर्च ,हरी धनिया , १-इंच अद्रख्का टुकड़ा , ४-५ लहसुन की कलियाँ , एक टी स्पून गरम मसाला ,  आधा  टी स्पून कश्मीरी मिरी ,  आधा टी स्पून हल्दी , जीरा , एक चुटकी   बड़ी सौंफ , देशी घी एक बड़ा चम्मच , एक  बड़ा चमचा  सादा दही , ४-५ बादाम ,४-५ काजू  , एक टी स्पून खुसखुस ,  एक छोटा चम्मच शहद , नमक स्वादानुसार .


कैसे बनायें :- सबसे पहले रसगुल्लों को रस में से निकल कर पानी से धोकर किसी छन्नी में निचुदने के लिये  अलग रख लें , प्याज , टमाटर , अदरख , लहसुन हरी मिर्च को पीस कर पेस्ट बना कर रख  लें , बादाम काजू , खुसखुस का पेस्ट बना कर रख लें , हरी धनिया बारीक कट कर रख लें ,अब एक कडाही में घी गरम करें जीरा डाले चटकाए ,  हल्दी डाले  भूने , प्याज वाला मसाला डाल कर अच्छी तरह सुनहरा होने तक भूने , बादाम , काजू का मसाला डाल कर ५-७ मिनट चलायें , कश्मीरी मिरी डाले चलाते रहें  , नमक डाल कर चलाये , दही  फेंट  कर डाले चलाते रहे ताकि दही फटने न पाए ,गरम मसाला और सौंफ डालकर  चलाते रहें , मसाले का पेस्ट अगर गाढा लग रहा हो तो इसके अन्दर आधा गिलास पानी डाल दें ,शहद मिलाये गैस बंद कर दें ,  अब इसके अन्दर रसगुल्लों को डाल दें ढक कर रख दें उपर से हरी धनिया से सजा कर सर्व करे .

Monday, February 20, 2012

chhene ki kadhi

छेने की कढी :-     ५- ६ लोगों के लिए


सामग्री :- २५० ग्राम छेना , एक कप कुटू का आटा , डेढ़ कप दही , फलाहारी नमक , हरा धनिया कटा हुआ , हरी मिर्च कटी हुई , देशी घी दो बड़े चम्मच , आधा टी स्पून जीरा , एक चुटकी हल्दी  ( यदि व्रत में खाते हैं तो ) 

कैसे बनाए :-  छेने को  मसल लें , नमक  , थोडा हरा धनिया , हरी मिर्च मिला कर छोटे छोटे बाल्स बना लें ,एक तरफ रखें , कुटू के आटे का  घोल बना  लें , कडाही मे घी  डाल  कर गरम करें अब छेना बाल्स को घोल में डुबा कर घी में सुनहरा होने तक तले , निकल कर अलग रखें , बचे हुए घोल में दही नमक मिलाकर फेंट लें दूसरी कडाही में घी डाले ,जीरा डाल कर चटकाएं हल्दी डालकर तुरंत घोल डाल दें . बराबर चलाते रहें जब अच्छी तरह   उबल  जाए गैस बंद कर दें . हरी धनिया से सजा कर गरमागरम पूरियों या रोटी के साथ सर्व करें .

: chene ke rasgulle

नूतन: chenekutu ki kachori

नूतन: chene ki khir

नूतन: bangali sondesh

नूतन: shiva ratri ke liye kuch khas

bangali sondesh

               बंगाली सोंदेश 

सोंदेश

बंगाली सोंदेश

सामग्री :-  दो कप मसला हुआ छेना , एक कप पीसी चीनी , आधा कप नारियल बुरादा , आधा  टेबल स्पून चिरोंजी ,.

कैसे बनाये :-  एक बड़े बर्तन में मसला हुआ छेना , चीनी , नारियल बुरादा , चिरोंजी डाल कर मिलाये . और छोटे छोटे गोले बना लें . आपके सोंदेश सर्विंग के लिए तैयार हैं .  

chene ki khir

छेने की खीर
छेने की खीर :-          ५-६  लोगों के लिए

सामग्री :- डेढ़ लीटर फुल क्रीम  दूध , एक टी स्पून निम्बू का रस , चीनी स्वादानुसार , सूखे मेवे , केवड़ा .

कैसे बनाये :- आधा दूध एक बड़ी कडाही में उबलने के लिए तेज आंच पर रख दें दूध जब खौलने लगे तब उसमे निम्बू का रस डाल कर चलते जायं जब दूध अच्छी तरह से फट जाये आंच धीमी कर दें छेने का पानी  जलने दें तब तक दुसरे बर्तन में बाकि बचा  हुआ दूध गाढ़ा होने के लिए   रखें जब तक दूध गाढ़ा होगा तब तक छेने का   पानी जल जाएगा  तब अंदाज से चीनी डाले , पकने दें , दोनों चीजें  तैयार होने पर उतार लें एक दुसरे को मिक्स करले , सोखे मेवे और केवड़ा डाल कर सर्व करें .

chenekutu ki kachori




छेने कुटू की कचोरी
 छेने कुटू की कचोरी   :- ५-६ लोगों के लिए

   samagri   :- आधा किलो किलो कुटू का का आटा , दो बड़े उबले आलू ,  एक बड़ा चम्मच छेना एकदम सूखा ,एक चुटकी नमक  ,   हरा धनिया कटा हुआ , हरी मिर्च इच्छा नुसार , जरुरत के अनुसार गुनगुना पानी .

कैसे बनाए :- सबसे पहले एक बड़े बौल में आटा डालें , आलू मसल कर डाले , नमक डाले और गुंध लें ,  पनीर  में चुटकी भर नमक और हरा धनिया मिला लें . अब आटे की मध्यम  आकार की लोइयां बना लें इनमे पनीर  के बाल्स डाल कर हलके हाँथ से दबा कर एक तरफ रख दें सारी लोइयां ऐसे ही बना लें कडाही में तेल गरम करें लोइयों की पूरियां बना लें ये कम आपको हाथ से ही करना होगा या बेलन से बनायें तो हलके हाँथसे ही बेले अन्यथा पूरियां फट  जाएगी  , धीमी  आंच  पर कुरकुरी होने तक  सेकें रसेदार आलू की सब्जी के साथ ,चटपटी  चटनी के साथ सर्व करे और खुद भी मजा लें .  

Sunday, February 19, 2012

chene ke rasgulle

छेने के रसगुल्ले : -


सामग्री :-  १० १२ पीस के लिए

आधा किलो ताजा गाय के दूध का छेना , एक बड़ा चम्मच साबूदाना का आटा, एक टी स्पून फुल बेकिंग पावडर , केवडा , एक किलो चीनी , एक टेबल स्पून ग्लूकोज़ , खाने वाला पीला  रंग , गुलाब जल .

छेने के रस गुल्ले


कैसे बनाए :- सबसे पहले एक चौड़े  मुंह का बर्तन लें इसमें छेना , साबूदाना पावडर , बेकिंग पावडर , केवड़ा ,ग्लूकोज़ , मिला कर मसल लें ,  अच्छी तरह मसल लेने के बाद इसको थोड़ी देर सेट होने के लिए रख दें ,











 एक भगोने में दो बड़े गिलास पानी एक किलो चीनी डाल कर चाशनी बनाने के लिए आग पर चढ़ा दें , एक उबाल आने तक आंच तेज रखे फिर उसे धीमी कर दें , छेने के गोले बना लीजिये , इन गोलों को पहले सादे पानी में  उबाल लें ,  फिर एक एक  कर उबलती चाशनी में डालते जाएँ ,  एक उबाल लेने के लिए आंच तेज कर दें , फिर से धीमी कर दें , चाशनी अगर गाढ़ी लगे तो पानी और डाल दें  पीला रंग एक चम्मच पानी में घोल कर डाल दें चलाए और आग बंद कर दें .  गुलाबजल डालें  और तुरंत ढक दें . बढ़िया रसगुल्ले तैयार हैं . खाइए और खिलाइए.