Showing posts with label बेकरी रेसिपी. Show all posts
Showing posts with label बेकरी रेसिपी. Show all posts

Thursday, March 7, 2013

friend's recipie ( Raj Bhatia 's)

हमारे ब्लॉग मित्रों मे से एक सज्जन( मि. राज भाटिया जी ) ने हमे यह रेसिपी लिखी है मै इसकी  वर्तिनी सुधार कर आप सब से शेयर कर रही हूँ मैंने तो इसे बना कर ट्राइ किया है आप भी करें । यद्यपि मै शाकाहारी हूँ और जो भी व्यक्ति केक मे अंडों का प्रयोग न करना चाहते हो तो वे अंडों की जगह बेकिंग पावडर और खाने वाला सोडा इस्तेमाल करें । 


स्वीट लेमोनी केक 


सामाग्री :- 300 ग्राम मैदा , 250 ग्राम मक्खन , 250 ग्राम चीनी , एक टी स्पून लेमन एसेंस ,  एक टी स्पून वनीला एसेंस , एक चुटकी नमक , चार अंडे ,  50 ग्राम नरियल बुरादा , 50 ग्राम बादाम का  चूरा, थोड़ीसी किशमिश , 200 ग्राम क्रीम । 

कैसे बनाएँ :-

सबसे पहले चीनी पीस लें , मैदा, नमक मिलाकर अलग रख लें । अंडे फेंट कर रख लें अब इसमे चीनी लेमन एसेंस , वनीला एसेंस डालें फेट लें । इस घोल मे मैदा धीरे धीरे मिलाते जाएँ जब सारा मैदा फिट जाए तब बादाम का चूरा , नारियल बुरादा , किशमिश डालें अच्छी तरह मिक्स करें । ग्रीस किए हुए मोल्ड मे डालें और 250 डिग्री पर 10 मिनट तक पहले से गरम किए हुए ओवेन मे मोल्ड को 30 से 35 मिनट के लिए रख दें । पक जाने पर चेक करें और निकाल कर ठंडा होने दे । क्रीम मे आइसिंग शुगर और एक अंडा मिला कर फेंट लें । केक जब एकदम ठंडा हो जाए तब क्रीम को स्प्रेड करें मनचाहे टुकड़ों मे काट कर सर्व करें ।

नोट :-   जो लोग अंडा नहीं खाते वे क्रीम को केवल  आइसिंग शुगर के साथ फेंट कर लगाए । क्रीम न लगाना  चाहें तो न भी लगाएँ ।   

  

Monday, March 4, 2013

चॉको लावा केक

सामाग्री :-  एक कटोरी मैदा , आधा कटोरी पिसी चीनी या कैस्टर शुगर , 150 ग्राम मक्खन , चॉकलेट चिप्स , तीन अंडे ( यदि अंडे नहीं डालना चाहते हैं तो बेकिंग पावडर एक छोटी चम्मच ) एक टी स्पून वनीला एसेंस। 

बनाने की विधि :- सारी सूखी सामाग्री एक छन्नी मे  डाल कर छान लें , सारे अंडो को फेट लें अलग रखें । चाकलेट चिप्स को एक बाउल मे मक्खन के साथ पिघला लें । इसके लिए आप बाउल को दस मिनट के लिए ओवेन मे रख दें । फिर निकाल कर फेंट लें सूखा वाला मिश्रण थोड़ा थोड़ा कर डालते जाएँ और फेंटते जाएँ । वनीला एसेंस और अंडे डाल कर फेंट लें । ग्रीस किए हुए मोल्ड मे डाल कर पहले से 250 डिग्री पर गरम किए हुए ओवेन मे 30 से 35 मिनट के लिए रख दे । 35 मिनट बाद निकाल लें और सर्व करें ।

Monday, December 24, 2012

blue berry banana muffin



Ingredients:-  3 large ripe bananas   , 3/4 cup sugar ,  1/3 cup melted butter   or rifined oil , 1 cup blueberries , 1 teaspoon baking soda  ,  1 teaspoon baking powder  ,  1/2 teaspoon salt , 1 tea spoon white vineger .
1  1/2 cups flour




Directions:
1 )         Mash bananas in a large mixing bowl.
2 )          Add sugar
3 )          Add butter and blueberries.
4 )          Combine dry ingredients and gently stir into banana
               mixture.
5 )          Pour into 12 well-greased muffin cups.
6 )           Bake at 375 degrees for 20 minutes.

Sunday, February 19, 2012

choclat tart

चाकलेट टार्ट
                 चाकलेट टार्ट








सामग्री;- १० १२ पीस के लिए

एक कप मैदा , आधा टी स्पून बेकिंग सोडा , आधा टी स्पून बेकिंग पावडर , एक चुटकी इनो , एक चुटकी नमक , एक टेबल स्पून रिफाइंड आयल , एक बड़ा चम्मच बोर्नविटा , एक बड़ा चम्मच पीसी चीनी ,  गुनगुना पानी या  दूध . मफिन  मोल्ड्स .

कैसे बनाए : -एक बड़े बर्तन में मैदा , बेकिंग सोडा बेकिंग पावडर , इनो , नमक ,  रिफाइंड आयल , आधी चीनी मिक्स करें गुनगुने पानी या दूध की सहायता से नरम गुंध लें , दो या तीन बड़ी लोइयां बना लें , इनको सूखे मैदे के साथ   थोडा पतली पूरियाँ  बेल लें , ध्यान  रहे  कि पूरियाँ ज्यादा पतली न हों  इन्हें  छोटी कटोरी की सहायता से काट लें मोल्ड्स को आयल लगा कर तैयार कर लें इनमे पुरियों को बिछा दें हलके हाँथ से अन्दर  को दबा कर इसके अन्दर चीनी मिला हुआ बोर्नविटा एक एक टी स्पून सभी मोल्ड्स में ड़ाल दें , सारे  मोल्ड्स को ओवेन ट्रे  में रख दें , १८० डिग्री पर पहले से गरम ओवेन में १५से २० मिनट के लिए १८० डिग्री पर ही रख दें ,तैयार हो जाने पर इन्हें निकाल लें . ठंडा होने पर सर्व करें , आप चाहे तो इनको जेम्स से सजा कर अपने बच्चों के सामने पेश कीजिये .

pea nut cake

                        मूंग फली का केक :-




मूंगफली का केक







मग्री :- एक कटोरी  मैदा , आधी  कटोरी दरदरी पीसी हुई मूंगफली , आधी कटोरी मूंगफली के दाने , डेढ़ कटोरी पीसी चीनी , एक चुटकी दालचीनी पावडर , एक टी स्पून बेकिंग पावडर   आधा टी स्पून बेकिंग सोडा , मूंगफली का तेल एक कटोरी , आधा कप दूध , दो बड़े चम्मच मिल्कमेड , फ्रेश क्रीम .
कैसे बनाये ;-  सबसे पहले एक बड़ा बउल  लें इसमें मैदा , मूंगफली का पावडर , बेकिंग सोडा ,बेकिंग पावडर , दालचीनी , पीसी चीनी , मिला कर अलग रखें दूसरा बउल लें इसमें मूंगफली का तेल ,दूध , मिल्कमेड मिला कर फेंट लें , अब इस मिश्रण को   सूखे मिश्रण वाले बौल में डालते जाएँ साथ ही साथ चलाते जाएँ यदि मिश्रण गाढ़ा  लगे तो थोडा सा दूध और डाल लें  ,फेंट लें , आयल और डस्ट किये हुए मोल्ड में डाले बीच बीच में मूंगफली के दाने डालते जाए , पूरा मिश्रण डालने के बाद बाकी बचे हुए दाने भी डाल दें ,अब इसको   २०० डिग्री पर पहले से गरम किये हुए ओवेन में ४५ मिनट के लिए रख दें टेम्प्रेचर १८० डिग्री कर दें . पक जाने के बाद निकाल कर बहार रख दें ठंडा होने दें , फिर फ्रेश क्रीम और मूंगफली  के दानों से सजा  कर पेश करें अपने बदमाशो   के सामने .