Showing posts with label मटर की डिश. Show all posts
Showing posts with label मटर की डिश. Show all posts

Friday, December 28, 2012

मटर पनीर






सामाग्री:-  4-5 व्यक्तियों के लिए

  1)  250 ग्राम पनीर ,
   2) 250 ग्राम मटर के दाने ,
   3) दो बड़े टमाटर  ,
   4) दो मँझोले प्याज ,
   5) चार कलियाँ लहसुन ,
   6) छोटा अदरख का टुकड़ा ,
   7)  एक गुच्छी हरी धनिया ,
   8)  एक टेबल स्पून पिसी धनिया ,
   9)  एक टी स्पून गरम मसाला ,
  10) एक टी स्पून कश्मीरी मिर्च पावडर ,
  11)  एक टी स्पून गरम मसाला , 
  12) दो टी स्पून पनीर मसाला ,
  13)  आधा टी स्पून जीरा ,
  14) एक चुटकी हिंग ,
  15)  एक टीस्पून हल्दी ,
   16) एक टी स्पून कसूरी मेथी , 
   17) नमक स्वादनुसार ,
   18) दो बड़े चम्मच तेल ,
   19) दो तेज पत्ते ,
   20) एक टेबल स्पून अमूल बटर ।

बनाने की विधि :-   प्याज ,लहसुन , टमाटर , अदरख का पेस्ट बना लें । धनिया , गरम मसाला , पनीर मसाला , हल्दी का गाढ़ा पेस्ट बना लें , पनीर के छोटे टुकड़े कर तल लें और अलग निकाल कर रख दें । मटर को उबाल लें छान  कर अलग रख लें । एक कड़ाही मे तेल डालें जीरा डाल कर चटकाए  हिंग डालें ,  कसूरी मेथी , तेज पत्ते डाल कर भून लें । प्याज लहसुन का पेस्ट डाले भून लें जब पेस्ट सुनहरा होने लगे तब सूखे मसाले का घोल डाल दें और भून लें जब मसाले तेल छोडने लगे तब कश्मीरी मिर्च भी डाल दें और मटर , पनीर डाल दें । अपनी इक्षानुसार पानी डाल दें नमक डाल कर खौला लें । अच्छी तरह खौल जाने पर आंच बंद कर दें । हरी धनिया से सजा  दें। सर्व करते समय बटर डालते जाएँ । बढ़िया गरमागरम नान या चपातियों  के साथ सर्व करें ।

Wednesday, December 19, 2012

हरी मटर का निमोना (बनारस वाला )


मटर का निमोनासामाग्री :-  (4-5 व्यक्तियों के लिए ) एक किलो   हरी मटर , दो हरी मिर्च ,  पाँच छ्ह लहसुन की कालिया , एक इंच अदरख का टुकड़ा , एक बड़ा प्याज , दो बड़े  उबले आलू या 100 ग्राम पनीर ,  एक गुच्ची हरी धनिया कटी हुई  , एक टी स्पून हल्दी , एक टी स्पून फुल गरम मसाला , एक टी स्पून फुल धनिया पावडर , एक टी स्पून करी मसाला , लाल मिर्च पावडर अपनी इक्षानुसार, जीरा ,हींग , एक चुटकी जायफल का पावडर ,  नमक स्वादानुसार , एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल ।


बनाने की विधि :- हरी मटर को छिल कर उबाल लें , पक जाने पर छान कर अलग कर लें और पानी को फेके नहीं , प्याज ,लहसुन , हरी मिर्च ,अदरख मिला कर मिक्सी मे पीस लें । मटर को मसल लें एक तरफ रखें । अब सारे पिसे मसालों को एक कटोरी मे डाल कर घोल बना लें ज्यादा पतला न रखें , एक भारी पेदें की कड़ाही ले उसमे तेल डाल कर तेज गरम  कर लें जीरा हींग डाल कर चटका लें प्याज लहसुन की पेस्ट को डाल कर अच्छी तरह भून लें जब पूरी तरह भून जाए तब मसालों का पेस्ट डाल कर भून लें इसको ज्यादा नहीं भूनना है बस पानी सूखने तक ही भूने । अब मटर डाल कर खूब अच्छी तरह भूने , जब मिश्रण कड़ाही छोड़ दे तब जो पानी अपने मटर को छान कर निकाला  था वो डाल दें और अपनी इक्षानुसार जितना पतला या गाढ़ा रखना है उतना पानी डाल कर उबलने दे एक उबाल आने पर नमक भी डाल दे । अब इसके अंदर आलू के टुकड़े काट कर डाल दें या पनीर जो भी अपने लिया है के टुकड़े डाल दें । उबलने दें पूरी तरह पक जाने पर जायफल का पावडर डाल कर आंच बंद कर दें । हरी धनिया से सजा कर सर्व करिए ।
आप इसे रोटी ,चावल , पराठे किसी के साथ भी सर्व कर सकते है ।
 सर्दियों का मौसम है मजा उठाईए बढ़िया सर्दियों की सब्जियों का , इसमे हरी मटर को देखते ही मुंह में  पानी आ जाता  है    बनाइये तरह तरह से मटर के व्यंजन और सबका दिल जीतिए ।
 

हरी मटर की कढ़ी


मटर की कधी


सामग्री :-   आधा किलो हरी मटर   के दाने , एक बड़ा चम्मच बेसन ,  इक्षानुसार हरी मिर्च ,एक इंच अदरख का टुकड़ा ,चार पाँच लहसुन की कलियाँ , एक गुच्छी हरी धनिया , एक कटोरी दही , एक टी स्पून जीरा , एक चुटकी हींग, एक चुटकी अजवाइन ,एक चुटकी बेकिंग पवडर , हल्दी एक चुटकी ,  नमक स्वादानुसार ,  दो बड़े चम्मच तेल ।

बनाने की विधि :- हरी मटर को उबाल कर पीस लें , इससे एक बड़ा चम्मच पेस्ट निकाल कर अलग रख लें । ये ग्रेवी बनाते समय काम आयेगा ।  अब हरी मिर्च , लहसुन , अदरख का दरदरा पेस्ट बनाए, आधा पेस्ट मटर की  पेस्ट  मे मिला दें । अब इसमे नमक , बेकिंग पावडर हींग मिलाकर फेंट लें इसकी छोटी छोटी पकौड़ियाँ तल लें ।  एक कड़ाही  मे थोड़ा सा तेल डाल कर गरम करें , जीरा डाल कर चटकाए , हींग डालें , अजवाइन , हल्दी , मटर की पेस्ट डाले चलाये बची हुई हरी मिर्च ,अदरख ,लहसुन का पेस्ट डालें और  दही फेंट कर मिला दें चलाते रहें । पूरी तरह उबल जाने पर नमक मिला दे एक उबाल आने दे आंच बंद कर दें ,पकौड़ियाँ मिला कर ठंडा होने दें । हरे धनिया से सजा कर गरमागरम चावल या चपाती के साथ सर्व करें ।  

Monday, December 17, 2012

हरी मटर का हलवा


हलवा
मटर का हलवा
 सामाग्री ;- एक किलो ताजी हरी मटर ( छिलने के बाद आधा किलो दाने ही बचेंगे ) , दो बड़े चम्मच देशी घी , एक कप दूध , 250 ग्राम चीनी , 4 हरी इलायची का पावडर , एक चुटकी दालचीनी पावडर , केसर 7-8 रेशे दूध मे घोले हुए , 7-8 बादाम , 7-8 काजू ।

बनाने की विधि छिले हुए दानों को दूध डाल कर उबाल लें , मसल लें , दाने एकदम पीस जाने चाहिए । भारी पेंदे की कड़ाही मे घी  डाल कर मटर को भून ले जब मटर का रंग पीला सा हो जाए तब इसमे चीनी डाल कर चलाते रहें जब मिश्रण सूखने लगे तब इसके अंदर इलायची पावडर , दालचीनी पावडर ,केसर मिला दें अच्छी तरह चलाएं जब हलवा कड़ाही छोडने लगे तब उतार लें बादाम काजू से सजा कर सर्व करे ।