Showing posts with label अचार की दुनिया. Show all posts
Showing posts with label अचार की दुनिया. Show all posts

Friday, April 12, 2013

  कच्ची हल्दी का अचार - Fresh Turmeric Pickle - Kachi Haldi Achar Recipe
कच्ची हल्दी का अचार खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है इसमें अनेकों औषधीय गुण भी हैं. स्वा...द में एकदम तीखा हल्दी का अचार की बस एक चौथाई चम्मच आपके खाने को एक नया स्वाद देगी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Turmeric Pickle
कच्ची हल्दी - 250 ग्राम (कद्दूकस की हुई एक कप)
सरसों का तेल - 100 ग्राम (आधा कप)
नमक - 2 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
दाना मैथी - 2 1/2छोटी चम्मच दरदरी पिसी
सरसों पाउडर - 2 1/2 छोटी चम्मच
अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
हींग - 2-3 पिंच
नीबू - 250 ग्राम ( 1/2 कप का रस)
विधि - How to make haldi pickle

हल्दी को छीलिये और धोकर पानी सुखाने के लिये थोड़ी देर के लिये धूप में रख दीजिये या सूती कपड़े से पोंछ कर पानी हटा दीजिये.
अब इस छिली हल्दी को कद्दूकस कर लीजिये या बारीक काट लीजिये. चूंकि हल्दी का अचार एकदम कम मात्रा में खाया जाता है इसलिये छोटे टुकडों के अचार के बजाय कद्दूदक की गई हल्दी का अचार अधिक सुविधाजनक होता है.
सरसों का तेल कढ़ाई में डाल कर अच्छी तरह गरम करके, थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये, तेल में हींग, मैथी और सारे मसाले और कद्दूकस की गई हल्दी डाल कर अच्छी तरह मिलाइये.
हल्दी के अचार को प्याले में निकालिये और अचार में नीबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाकर हल्दी के अचार को ढककर रख दीजिये. 4-5 घंटे बाद अचार चमचे से फिर से ऊपर नीचे करके मिला दीजिये.
हल्दी का अचार बन चुका है, हल्दी के अचार को एकदम सूखे कांच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, सम्भव हो तो अचार के कन्टेनर को 2 दिन धूप में रख दें, धूप में रखने से अचार की सैल्फ लाइफ बढ़ जाती है और अचार स्वादिष्ट भी हो जाते हैं.
हल्दी का अचार (Turmeric Pickle) यदि तेल में डुबा हुआ रखा हो तब यह अचार 6 महिने से भी ज्यादा अच्छा रहेगा.
सावधानी:
अचार को निकालते समय हमेशा साफ और सूखी चम्मच प्रयोग में लाइये।
नोट _  ये रेसिपी हमारे मित्र श्री एस एम  राज राजीव द्वारा प्रेषित है मुझे  बेहद  पसंद आई आशा है  आप सबको भी पसंद आएगी । 
आभार सहित ।   

Sunday, February 17, 2013

आम का आचार

सामाग्री :- एक किलो कच्चे आम , 200 ग्राम बनारसी राई , एक टेबल स्पून मोटी सौंफ , एक टेबल स्पून मेथी , एक टेबल स्पून हल्दी , नमक और लाल पिसी मिर्च स्वादानुसार ,एक टी स्पून देगी मिर्च ,  एक किलो सरसों का तेल ।

बनाने की विधि :- आम को आम काटने की मशीन से छोटे या बड़े अपनी इक्षानुसार टुकड़े काट लें और एक टी स्पून हल्दी तथा नमक के साथ मिक्स कर लें धूप मे रख दें इससे आमों का पानी निकल जाएगा ।  पानी सूख जाने पर आमों को धूप से उठा लें । राई ,सौंफ , मेथी को भून कर पीस लें पिसी हुई सामाग्री को हल्दी नमक , मिर्च के साथ मिलाकर आमों मे मिला दें । काँच के मर्तबान मे भरे और तेल भर दें , साफ कपड़े से मुंह बंद कर दें और धूप मे रख दें । बीस से पच्चीस  दिनों मे आचार तैयार हो जाएगा ।

 तो बनाइये इन गर्मियों मे आम का आचार और लुत्फ उठाइये ।

मिर्च का आचार

सामाग्री :- एक किलो लाल या हरे आचार की मिर्चें , 150 ग्राम बनारसी राई , 50 ग्राम मोटी सौंफ , एक टी स्पून मेथी ,  एक टी स्पून कलौंजी , दो टेबल स्पून पीसी खटाई ( इसको भी आप स्वाद के अनुसार ले सकते है ) ,हल्दी ,  नमक स्वाद के अनुसार , एक किलो सरसों का तेल ।

बनाने की विधि :- सबसे पहले मिर्चों को धो कर पोंछ ले और धूप मे रख दें  जब तक  उनका पानी न सूख जाए । डंठल तोड़  लें नुकीले चाकू की सहायता से खोखला कर लें  और थोड़ा सा तेल चुपड़ कर फिर धूप मे रख दें । दो तीन घंटे के बाद उठा कर अंदर रख लें , मसाले तैयार करें । राई को फटक कर भून ले , मेथी भी लाल होने तक भुने  , कलौंजी को भून लें और सारे खड़े मसाले  पीस लें । नमक , हल्दी ,  खटाई और सरसों का तेल  दो बड़े चमचे  मिलाकर  मिक्स कर ले । अब मिर्चों मे इस मसाले को भर दें और काँच के मर्तबान मे रखते जाएँ । जब सारी मिर्चें भर जाए तब तेल भर दें और साफ  मुंह बंद पर  बांध दें और धूप मे रखेँ । रोज पंद्रह दिनो तक रखते रहें आपका आचार तैयार हो जाएगा । तैयार होने पर भी आप इसे  बीच बीच मे धूप दिखाते रहें आचार खराब नहीं होगा ।

प्याज का आचार


सामाग्री :-  एक किलो प्याज , 50  ग्राम लाल खड़ी मिर्च ,  एक लीटर सफ़ेद सिरका , नमक स्वाद के अनुसार , चीनी एक टेबल स्पून , एक टेबल स्पून कलौंजी , एक टेबल स्पून हल्दी ,  एक चमचा तेल ।

बनाने की विधि - पायज के गोल गोल लच्छे काट लें , कलौंजी को तवे पर थोड़ा सेक लें और दरदरा कर लें । एक काँच के मर्तबान मे प्याज भर दे नमक , चीनी , कलौंजी , हल्दी , मिर्च  और तेल मिलाकर अच्छे से हिला दें , और अंत मे सिरका डाल कर धूप मे रख दे ये इंसटेंट आचार आप तुरंत भी खाना शुरू कर सकते है अन्यथा दो दिन बाद ये आचार बिलकुल रेडी हो जाएगा ।

Monday, February 11, 2013

गाजर का आचार

इसके लिए हमे चाहिए :- एक किलो गाजर , 100 मटर के दाने , 50 ग्राम अदरक , 50 ग्राम हरी मिर्च , एक टेबल स्पून  बनारसी राई , एक टेबल स्पून मोटी  सौंफ, एक टी स्पून जीरा , एक टी स्पून मेथी , पीसी खटाई , लाल मिर्च , नमक स्वाद के अनुसार ,   आधा किलो सरसों तेल , साइट्रिक एसिड की दस बूंद ।

कैसे बनाये :-  गाजर को खुरच कर साफ कर लें और इच्छानुसार पीसेस मे काट लें । अदरक को छील कर छोटे टुकड़ो मे काट लें , हरी मिर्च को भी साफ करके अपनी इच्छानुसार शेप मे काट लें । थोड़ी धूप दिखा दें जब वे हल्के सुख जाए तब उठा लें । सरसों का तेल गरम करने रख दे तेज गरम हो जाने पर आग बंद कर दें । ठंडा होने दें । एक कड़ाही मे सभी सूखे मसाले अलग अलग भून कर ठंडा कर लें और पीस लें सभी मसालों को एक साथ मिक्स कर लें नमक ,मिर्च  और खटाई मिला लें । एक काँच का मर्तबान लें उसमे सारी सामाग्री डालें सभी मसाले डालें अच्छे से हिला लें तेल डालें और साइट्रिक एसिड डाल कर ढक्कन लगा दें । धूप में एक घंटे के लिए रख दें फिर ढक्कन निकाल कर साफ कपड़ा बांध दें । धूप मे रखा रहने दें शाम को छाया मे रख दें और ढक्कन लगा दें । पंद्रह दिनो तक ऐसा ही करे ।
आपका आचार खाने के लिए तैयार है । लेकिन बीच बीच मे धूप अवश्य दिखाते रहे ।

अदरक का स्वाद

अदरक का आचार :- 

इसके लिए हमे चाहिए :-   एक किलो अदरक , आधा किलो हरी मिर्च , आधा किलो नींबू , एक टेबल स्पून बनारसी राई , एक टी स्पून मेथी , एक टी स्पून मोटी सौंफ , एक टी स्पून काला नमक , सफ़ेद नमक अंदाज से या अपने स्वाद के अनुसार , एक टेबल स्पून कश्मीरी मिर्च , दस  बूंद साइट्रिक एसिड , आधा किलो सरसों का तेल ।

कैसे बनाए :-  अदरक को छीलकर उसके छोटे छोटे टुकड़े काट कर थोड़ा धूप दिखा लीजिए ताकि उसका पानी  सूख  जाए , नींबू को धोकर पोछ लें और इनको भी छोटे टुकड़ों मे काट लें । हरी मिर्चों को भी धो पोंछ कर थोडी देर धूप मे रख दें फिर इनको लंबाई मे काट लें  , अलग रख लें । सभी खड़े मसालों को अलग अलग सूखा ही भून ले ।  भून कर पीस लें , पिसा मसाला  , नमक , काला नमक और कश्मीरी मिर्च को मिक्स कर अलग रखें ।  एक काँच के मर्तबान मे पहले अदरक कुछ टुकड़े बिछाइए फिर मिर्च के और अंत मे नींबू के टुकड़े बिछाईए मसाले की परत लगाये , बची हुई अदरक मिर्च नींबू के टुकड़े बिछाइए बाकी बचा मसाला भी बिछा दें । तेल को गरम कर ठंडा कर लें और ठंडा तेल डाल दीजिये । साइट्रिक एसिड भी डाल दे मर्तबान के मुंह पर साफ कपड़ा बांध दें और दो तीन दिन धूप मे रखें फिर हिला लें सब चीजें एक सार कर दें ढक्कन लगा दें । दस बारह दिनों तक लगातार धूप दिखाते रहे । पंद्रह दिनो मे आपका आचार तैयार हो जाएगा ।

किसी भी मौसम मे खाने के लिए तैयार है आपका अदरक का आचार । इसमे आप नींबू के स्थान पर कच्चे आम का भी प्रयोग कर सकते है पर कच्चे आम केवल दो या तीन ही डालें ।